Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएम विश्वकर्मा योजनांतर्गत आयोजित किया गया जागरूकता शिविर

मंडला 7 फरवरी 2025

सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय द्वारा संचालित पीएम विश्वकर्मा योजनांतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन शुक्रवार को महाराजपुर कुम्भकार भवन में किया गया। एमएसएमई मंत्रालय विकास कार्यालय इंदौर/रीवा के माध्यम से किए गए इस आयोजन में पीएम विश्वकर्मा योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी माटी शिल्पियों का प्रदाय की गई। शिविर में माटी शिल्पियों के पंजीयन हेतु जिला प्रबंधक सीएचसी द्वारा दो पंजीयन काउंटर लगाए गए थे, जिनमें माटी शिल्पियों का निःशुल्क पंजीयन किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एनके वास्कले, सहायक संचालक रेशम मंडला डॉ. चित्रेन्द्र द्विवेदी, प्राचार्य आईटीआई आरएस वरकड़े, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जिला पंचायत मंडला श्री एसके डेकाटे सहित माटी शिल्पी उपस्थित रहे।

Related posts

फाउंडेशन कार्यालय में ध्वजारोहण

Reva India News

कार से 1 लाख 70 हजार रूपये जप्त नैनपुर में एसएसटी टीम की कार्यवाही

Reva India News

कलेक्टर ने ट्रान्सजेन्डर को प्रदान किए पहचान प्रमाण-पत्र एवं परिचय पत्र

Reva India News

Leave a Comment