Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मलेरिया पॉजिटिव दो बच्चों को मेडिकल कॉलेज जबलपुर में कराया भर्ती

मंडला, 6 सितम्बर 2026

ग्राम दहना में एक ही परिवार के दो बच्चों में मलेरिया की पुष्टि होने के साथ ही गंभीर एनीमिया पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर में भर्ती कराया।

खंड चिकित्सा अधिकारी बीजाडांडी के अनुसार 5 सितंबर को ग्राम दहना निवासी विजय बरकड़े के दो बच्चों में मलेरिया पॉजिटिव पाया गया। दोनों बच्चों का हीमोग्लोबिन क्रमशः 4 और 4.3 ग्राम पाया गया, जो गंभीर एनीमिया की स्थिति है।

मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजयतोष मरावी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य टीम बच्चों के घर पहुंची और परिवारजनों को उपचार की आवश्यकता के संबंध में समझाइश दी। इसके बाद दोनों बच्चों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीजाडांडी लाया गया। जांच के बाद मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजयतोष मरावी एवं नायब तहसीलदार श्री शिखर सोनी के प्रयासों और काउंसलिंग से दोनों बच्चों को स्वास्थ्य टीम की सतत निगरानी में मेडिकल कॉलेज जबलपुर में भर्ती कराया गया है।

Related posts

रोजगार मेला संपन्न 184 का हुआ प्रारंभिक चयन

Reva India News

पानी की समस्या वाले स्थानों पर तत्काल परिवहन की व्यवस्था बनाएं – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

कालपी में वन रक्षा समितियों से चर्चा करेंगे एनसीएसटी चेयरमेन

Reva India News

Leave a Comment