Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दूरस्थ अंचल से आई महिलाओं-बालिकाओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  

मंडला 21 फरवरी 2025

वन स्टॉप सेंटर (सखी) मण्डला में दूरस्थ अंचल से आई महिलाओं-बालिकाओं को भ्रमण करवाया गया। वन स्टॉप सेंटर में आगंतुकों का पंजीयन किस प्रकार किया जाता है एवं सपूर्ण कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। हितग्राहियों को किस प्रकार की सुविधायें दी जाती है इसके बारे में महिलाओं/बालिकाओं को समझाया गया। इसके अलाया वन स्टॉप सेंटर पर ही साईबर सुरक्षा के बारे में पुलिस उप निरीक्षक शिव नारायण उपाध्याय (रेडियो मण्डला) द्वारा जानकारी दी गई। महिलाओं/बालिकाओं द्वारा पूछे गये प्रश्नों का समाधान किया गया। बताया गया कि किसी भी अनजान लिंक को कभी टच न करें, प्ले स्टोर से ही ऐप को डाउनलोड करें। यदि किसी के पास कोई भी ऐसा कॉल आता है जो अनभिज्ञ नंबर से हो तो उससे अपनी व्यक्तिगत जानकारी कभी साझा न करें। यदि अनजाने में कोई भूल हो गई हो और सामने वाला व्यक्ति ब्लैक मेल करने की कोशिश कर रहा हो तो तत्काल निकटतम पुलिस थाने में सूचना दें या फिर 1930 साईबर हेल्पलाईन पर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराये। सुरक्षित रह कर ही हम स्वयं का और अपने परिवार एवं समाज का कल्याण कर सकते हैं। प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को पीसीपी एनडी.टी एक्ट से अवगत कराया गया जिसमें विभिन्न सोनोग्राफी सेंटर के प्रति जागरूक रहकर लिंग जांच से बचने के बारे में बताया गया। इसके अलावा गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। यदि कोई लिंग जांच करवाता है तो वह कानूनी अपराध है इसके अलावा लिंग के बारे में भ्रूण रूप में ही किसी के द्वारा जानकारी दी जा रही है तो यह भी कानूनी जुर्म है ऐसे में जुर्माना और सजा के प्रावधान के बारे में अवगत कराया गया।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपरांत ’’साँची पेड़ा’’ मिष्ठान का उपयोग करें

Reva India News

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भोपाल के मंत्री श्री प्रहलाद पटैल का 18 जनवरी को मंडला आगमन प्रस्तावित है

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने का प्रयास करें- कलेक्टर श्री मिश्रा समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment