Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उपार्जन केन्द्रों के व्यवस्थाओं की मॉनिटिरिंग के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित  

मंडला 7 मार्च 2025

कलेक्टर के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु उपार्जन केन्द्रों के व्यवस्थाओं की मॉनिटिरिंग एवं कार्य में आने वाली कठिनाईयों की शीघ्रता से निराकरण हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष सहायक आयुक्त सहकारिता मण्डला के कार्यालय में स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष में पंजीयन/उपार्जन कार्य पूर्ण होने तक सहकारिता निरीक्षक श्री रितुराज भवेदी और उप अंकेक्षक कु. प्रार्थना गजभिये की ड्यूटी लगाई गई है। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री अजय झारिया को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नियंत्रण कक्ष में नियुक्त कर्मचारी/अधिकारी प्रतिदिन पंजीयन/उपार्जन से संबंधित प्राप्त होने वाली शिकायतों का संबंधित सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से निराकरण कराकर विवरण यथा सरल क्रमांक, दिनांक, शिकायतकर्ता का नाम, किसान कोड़, पता, दूरभाष नं., शिकायत का विवरण, अधिकारी जिसे निराकरण हेतु शिकायत भेजी गई एवं निराकरण एक पंजी में संधारित करेंगे। प्राप्त शिकायतों एवं निराकरण की दैनिक जानकारी खाद्य शाखा मंडला में प्रस्तुत करेंगे।

Related posts

नगरपालिका उप निर्वाचन हेतु मतदान दल का प्रशिक्षण तथा ईव्हीएम के लिए मास्टर ट्रेनर नियुक्त

Reva India News

कान्हा नेशनल पार्क में अव्यवस्थाओं एवं लगातार हो रही बाघों की मौत को लेकर जिले के पत्रकारों ने 14 सूत्रीय मांगो पर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Reva India News

होटलों एवं ढ़ाबों में अनावश्यक खड़े वाहनों पर कार्यवाही करें संचालक

Reva India News

Leave a Comment