Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में सम्पन्न हुआ शाला केबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह

मंडला, 23 अगस्त 2025

शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में शाला केबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह नगर पालिका परिषद मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। जिसमें उन्होंने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए बताया कि वे भी इसी विद्यालय में शाला उप नायक थे व उस समय की टीम और अभी की केबिनेट में बहुत अंतर है। केबिनेट को निर्णय लेना आसान होता है साथ ही केबिनेट को शाला के विकास के लिए जिम्मेदारी लेनी होगी। शपथ ग्रहण के पश्चात सभी सदस्यों को संबंधित बैच लगाकर सम्मानित किया। इसके पूर्व संस्था की प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव ने शाला कैबिनेट के निर्वाचित एवं मनोनीत सदस्यों शाला नायक, शाला उपनायक, सांस्कृतिक नायक/उपनायक, अनुशासन नायक/उपनायक, स्वच्छता नायक/उपनायक, स्वास्थ्य नायक/उपनायक, पर्यावरण नायक/उपनायक, खोया पाया नायक/उपनायक, क्रीड़ा नायक/उपनायक, सूचना एवं प्रसारण नायक/उपनायक सहित कक्षा केबिनेट के सभी सदस्यों को शपथ दिलाई।

हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान अंतर्गत सभी कक्षाओं में अपनी-अपनी कक्षा एवं विद्यालय की सजावट एवं स्वच्छता हेतु प्रतिस्पर्धा कराई गई। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली कक्षाओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतिस्पर्धा का यह क्रम संपूर्ण सत्र चलेगा ताकि विद्यार्थियों में स्वच्छता का भाव उनके कार्य व्यवहार में शामिल किया जा सके। पूरे सत्र चलने वाली इस प्रतिस्पर्धा में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि, अनुशासन एवं उनके स्वच्छता के अंक जोड़कर प्रथम तीन कक्षाओं को क्रमशः स्वर्ण कक्ष, रजत कक्ष और कांस्य कक्ष से विभूषित किया जाएगा।

नगरपालिका अध्यक्ष श्री कछवाहा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शपथ केवल शब्दों का उच्चारण नहीं है, यह हमारे कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और मूल्यों के प्रति निष्ठा की प्रतिज्ञा है। आज का यह समारोह हमें याद दिलाता है कि हम सब मिलकर ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। शपथ ग्रहण समारोह में आभार प्रदर्शन व्याख्याता आरके हरदहा ने किया।

विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण

 

प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव के मार्गदर्शन में विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण जिला चिकित्सालय मंडला के चिकित्सकों से कराया गया। इस परीक्षण में डॉ. प्रवीण उइके के नेतृत्व में डॉ. शिवम् पटेल, श्री राहुल झरिया, श्री अभिषेक मार्को, श्रीमती नेहा गहलोद, श्रीमती स्नेहा कोरी, श्रीमती निधि अग्रवाल, श्रीमती पलक चैकसे एवं नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती प्रियंका पटेल ने लगभग 800 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। नगरपालिका अध्यक्ष ने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए उपस्थित सभी चिकित्सकों की प्रशंसा की। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान सभी बच्चों को आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाइयां चिकित्सा दल द्वारा वितरित की गईं।

Related posts

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की खुशी में की गई आतिशबाजी

Reva India News

माहिष्मती गौ सेवा रक्तदान संगठन युवा मोर्चा ने देर रात बचाई गौ माता की जान

Reva India News

कलेक्टर ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ संचालित होगा हस्ताक्षर अभियान

Reva India News

Leave a Comment