Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई वाटरशेड विकास योजना का भव्य समारोह, जल योद्धाओं का सम्मान

                                                            भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय भूमि संसाधन विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई वाटरशेड विकास योजना (PMKSY 2.0) के तहत परियोजना क्रमांक 1, जनपद पंचायत निवास, जिला मंडला में चल रहे वाटरशेड यात्रा अभियान का भव्य  समारोह सरसवाही रोड, सिंगपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शनिवार 22 मार्च को विश्व जल दिवस के इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों किसानों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में  विधायक श्री चैन सिंह वरकड़े, पूर्व विधायक श्री रामप्यारे कुलस्ते, जिला पंचायत सदस्य श्री जगत सिंह मरावी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मंजू कुलस्ते, जनपद उपाध्यक्ष श्री घनश्याम सूर्यवंशी, जनपद सदस्य श्री क्रांति सिंह मार्को, श्रीमती अंजनी वरकड़े और बस्तरी, कटंगसिवनी, मेहरा सिवनी, मोहपानी, पिपरिया, सरसवाही, सिंगपुर सरपंच एवं अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।


कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा निकालकर की गई, जिसके पश्चात माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। उपस्थित माननीय सदस्यों ने मंच से “पानी रोको अभियान” में सभी ग्रामवासियों को सक्रिय रूप से जुड़ने का संदेश दिया और इसके महत्व एवं लाभों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला परियोजना अधिकारी श्री उमेश कुमार सिंगरौरे द्वारा किया गया। 
समापन समारोह के अंत में वृक्षारोपण किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक था। इसके साथ ही, वाटरशेड योजना से लाभान्वित जल योद्धाओं को उनकी उल्लेखनीय योगदान के लिए शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related posts

माँ शीतला स्पोर्ट्स क्लब मंडला ने एवं एम.सी.ए. सिवनी ने जीता मैच |

Reva India News

बच्चों के खेल मैदान में अतिक्रमण ग्राम भवरादा के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Reva India News

विभागीय योजनाओं का ब्लॉक स्तर पर जागरूकता शिविर

Reva India News

Leave a Comment