Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बीएलओ डोर-टू-डोर संपर्क कर त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करें – कमिश्नर श्री अभय वर्मा निर्वाचक नामावली हेतु दावे/आपत्ति आमंत्रित होंगे और लगेंगे विशेष शिविर – कमिश्नर अभय वर्मा कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री अभय वर्मा ने फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली

मंडला 7 नवंबर 2024

कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री अभय वर्मा ने गुरूवार को जिला योजना भवन में फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्वाचन नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पुनरीक्षण की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन के बाद दावे एवं आपत्ति दर्ज करने की अवधि 28 नवंबर तक होगी। इसके लिए विशेष कैम्प 9 नवंबर, 10 नवंबर, 16 नवंबर एवं 17 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद प्राप्त दावे आपत्ति का निराकरण किया जाएगा। कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री अभय वर्मा जिला योजना भवन में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर आकिप खान, एसडीएम घुघरी श्री सीएल वर्मा, एसडीएम निवास शाहिद खान, एसडीएम नैनपुर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री सीके तिवारी, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि और पत्रकारगण मौजूद थे।

कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने बताया कि निर्वाचन नामावली प्रारूप का प्रकाशन से ही दावे आपत्ति प्राप्त करने का कार्य प्रारंभ हो गया है। इस दौरान कोई भी पात्र नागरिक जिसका नाम मतदाता सूची में नहीं दर्ज है अपना नाम दर्ज कराने हेतु बीएलओ के पास आवेदन कर सकता है। कोई भी मतदाता नामावली या अपने ईपिक की किसी त्रुटि का सुधार हेतु फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन कर सकता है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। बीएलओ डोर-टू-डोर संपर्क कर मतदाताओं के नाम जोड़ने की कार्यवाही करें। बीएलओ मतदान केन्द्र अंतर्गत चयनित बीएलए को आमंत्रित करें, जिससे त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए उनका सहयोग लिया जा सके। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवों को निर्धारित समय सीमा में मृत मतदाताओं के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने हेतु निर्देशित करें। जिससे मतदाता सूची से मृत मतदाताओं के नाम समय पर काटे जा सकें। विवाह कर ससुराल आई नवविवाहित महिलाओं के नाम भी अनिवार्य रूप से जोड़े जाएं। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में बीएलओ का नाम, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक, रिटर्निंग ऑफिसर का नाम, मतदाताओं की संख्या अनिवार्य रूप से दर्ज करें।

कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने कहा कि मतदान केन्द्रों का नियमित रूप से दुरूस्तीकरण/मरम्मत किया जाए। मतदान केन्द्रों में प्रकाश, लाईट, फर्नीचर, रैम्प, दरवाजे और खिड़कियां अनिवार्य रूप से होना चाहिए। मतदान केन्द्र में मतदाताओं के लिए प्रवेश और निकासी का द्वार अलग-अलग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र में बीएलओ नियमित रूप से उपस्थित रहें। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि मतदान केन्द्रांे में बीएलओ के साथ बीएलए भी उपस्थित रहे। जिससे पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ा जा सके और अपात्र मतदाताओं के नाम काटकर त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि बीएलओ निर्धारित समय में अपने मतदान केन्द्र में उपस्थित रहे और कार्य के दौरान अपना आईकार्ड जरूर लगाए।

कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र बिछिया, निवास एवं मंडला के अंतर्गत मतदाता सूची में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युवाओं के नाम जोड़े गए हैं। मतदाता सूची में पीडब्ल्यूडी मतदाता और 85 प्लस मतदाताओं के नाम भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन मतदाताओं को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार होम वोटिंग कराने की सुविधा दी जाती है। उन्होंने एनजीएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण की स्थिति के संबंध में भी जानकारी दी। विधानसभा क्षेत्र बिछिया, निवास और मंडला अंतर्गत नियुक्त बीएलओ, सुपरवाईजरों के बारे में भी जानकारी दी गई। विधानसभा क्षेत्रवार सर्विस वोटर्स और एनआरई वोटर्स के बारे में भी बताया गया। विधानसभा क्षेत्रवार जेंडर रेशियो और ईपी रेशियो के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न स्वीप गतिविधियों और 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्वीप गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां संचालित कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

 

Related posts

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को उपकरण वितरण के निर्देश

Reva India News

एसडीएम नैनपुर ने किया बाल विवाह रोकथाम कंट्रोल रूम का निरीक्षण

Reva India News

सुकतरा गांगोरा रोड पर कार मिली लाश के अंधी हत्या के प्रकरण में मंडला पुलिस ने किया खुलासा, महिला एवं 02 आरोपी गिरफ्तार*  

Reva India News

Leave a Comment