Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कछवाहा समाज ने दिया महा आरती के आयोजन के लिए 21 हजार रुपए का सहयोग  

मंडला 2 अप्रैल 2025

कछवाहा समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने आज कलेक्टर सोमेश मिश्रा से मुलाकात कर मां नर्मदा जी की पंचचौकी महा आरती के आयोजन के लिए माहिष्मती पंचचौकी महाआरती ट्रस्ट को 21 हजार रुपए सहयोग राशि का चैक भेंट किया। मंडल के सदस्यों ने बताया कि यह राशि समाज द्वारा श्रद्धापूर्वक एकत्रित की गई है और इसका उपयोग मां नर्मदा की आरती को भव्य और सुचारू रूप से आयोजित करने में किया जाएगा। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कछवाहा समाज मंडल के इस पहल की सराहना की और कहा कि यह प्रशंसा का विषय है कि समाज के लोग धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मण्डल के इस सहयोग से अन्य समाज और स्वयं सेवी संस्थाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

Related posts

ग्राम सिंगपुर में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

अंजनिया नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का हुआ भव्य जोरदार स्वागत*0

Reva India News

पूरी तरह स्वस्थ होने पर सभी बच्चों को किया गया डिस्चार्ज जिला चिकित्सालय पहुंचकर कलेक्टर ने जाना हाल

Reva India News

Leave a Comment