Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी 62 आवेदकों की समस्या

मंडला 15 अप्रैल 2025

जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह ने जिले भर से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 62 आवेदकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। अपर कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। संपन्न हुई जनसुनवाई में आवेदकों द्वारा मुख्य रूप से भूमि विवाद, अतिक्रमण, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली और पानी की समस्या, स्वास्थ्य सेवाएं तथा अन्य शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, एसडीएम घुघरी श्री हुनेन्द्र घोरमारे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बेलखेड़ी में सार्वजनिक कूप को किया पुनर्जीवित

Reva India News

जिले की आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बच्चों और अभिभावकों को स्वच्छता का महत्व बताया गया

Reva India News

समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिए 20 फरवरी तक होंगे पंजीयन

Reva India News

Leave a Comment