मंडला समुन्नति एग्रो फाइनेंस सोलूशंस कंपनी एवं कान्हा कृषि वनोपज प्रोड्यसर कंपनी (मंडला जिले की महिला किसानों की कंपनी)के अनुबंध के अनुसार पूरे वर्ष होने वाले प्रशिक्षण का एकदिवसीय तीसरा चरण विगत दिवस स्थानीय -बी.आर.सी. भवन देवदरा मण्डला में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मण्डला जिले की चयनित 25 महिलाओं को उनकी खेती-किसानी, फसल, उनकी कार्यकुशलता,अनुभव के आधार पर उनके व्यवसाय को चयन कर उनके लिए उनका स्वयँ का व्यवसाय को शुरू करने में प्रोत्साहन,मार्गदर्शन एवम सहयोग देना है। ये 25 महिलाएं जिले के बिछिया एवम मंडला विकासखंड से हैं जो कंपनी से जुड़कर अपनी कृषि एवं वनोपज संबंधित सभी गतिविधियों में संलग्न हैं। और अब समुन्नति कंपनी द्वारा दिए जा रहे प्रतिमाह प्रशिक्षण में देश के बड़े संस्थानों के विषय विशेषज्ञ के अनुभव का लाभ लेकर अपने अपने व्यवसायिक गतिविधियों में जोड़ना और सफल व्यवसाय कर आर्थिक समृद्धि सुदृण करना है।
समुन्नति एग्रो फाइनेंस सॉल्यूशंस से नेतृत्व करने वाली गायत्री देवी ने कहा जिन महिलाओं में व्यवसायिक सोच ने जन्म लिया है उनकी सोच को गति देकर व्यवसाय निर्माण करने में मैं सहयोग देना साथ ही उनके व्यवसाय को ऊंचाइयों तक तक पहुंचाने में अधिकतम सहयोग देना है इस प्रशिक्षण के दौरान इनकी बिजनेस प्लान बनाना, एक्स्पोजर, अन्य जरूरत की ट्रेनिंग,
आधुनिक सॉफ्टवेयर एवं टेक्नोलॉजी का उपयोग, सफल व्यवसायियों के अनुभव का ऑनलाइन लाभ दिलाने का भी प्रयास कर रहे हैं। जो निश्चित रूप लाभदायक सिद्ध हो रहा है।
कंपनी के सी.ई.ओ. रंजीत कछवाहा ने बताया यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश में सिर्फ 2 एफ.पी.ओ. उज्जैन एवं मंडला जिले के कृषक उत्पादक संगठन के मध्य हुए अनुबंध के आधार पर संचालित किया जा रहा है. जिसके द्वारा प्रशिक्षजिसके द्वारा प्रशिक्षण के अलावा महिला किसानों की निवास स्थल कार्यक्षेत्र में भी अन्य गतिविधियों को भी संचालित किया जाना है जिससे प्रतिदिन और वर्ष के प्रत्येक माह में प्रशिक्षण के दौरान सिखाई जा रही अध्ययन सामग्री का उपयोग उनके दैनिक जीवन में भी चलता रहे जिससे वह अपने परिवार के सहित अपनी व्यवसायिक सोच में भी दिन-ब-दिन निखार आता रहे और जिससे उनके व्यवसाय बढ़ सकने में मदद मिले। प्रशिक्षण का चौथा चरण के अंतर्गत आगामी माह में 24 से 26 मार्च को तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित है।
