Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नरवाई जलाने पर देवगांव के 24 किसानों पर 60 हजार का जुर्माना

मंडला, 19 अप्रैल 2025 
             मंडला विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगांव में नरवाई (फसल अवशेष) जलाने वाले 24 किसानों पर एसडीएम सोनल सिडाम ने सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 60 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है। यह कार्रवाई कृषि विभाग और प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। जानकारी के अनुसार, देवगांव क्षेत्र में कई किसानों द्वारा कटाई के बाद खेतों में बचे हुए नरवाई को जलाया जा रहा था। इस संबंध में अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और नरवाई जलाने वाले 24 किसानों की पहचान की। जिसके बाद इन सभी किसानों पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कुल 60 हजार रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।

Related posts

कलेक्टर ने विद्या मानिकपुरी को चैक देकर की आर्थिक सहायता

Reva India News

चने के उन्नत बीज का किया गया वितरण  

Reva India News

4 कोरोना मरीज स्वस्थ

Reva India News

Leave a Comment