Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत भूमिहीन आवेदकों की प्रारंभिक सूची जारी

मंडला, 11 मई 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (बीएलसी) घटक 2.0 अंतर्गत भूमिहीन आवेदकों को म.प्र. नगरीय क्षेत्रों के भूमिहीन व्यक्तियों के पट्टाधिकार प्रदान किए जाने के लिए अधिनियम 1984 के तहत आवासीय भूमि के पट्टे प्रदान किए जाने की प्रक्रिया जारी है।

प्राप्त आवेदनों की जाँच दल द्वारा परीक्षण किया गया, जिसमें 30 आवेदक पट्टे के लिए पात्र पाए गए हैं। वहीं 22 आवेदकों को पट्टे के लिए अपात्र घोषित किया गया है। कुल 52 आवेदकों की प्रारंभिक सूची का प्रकाशन कार्यालय नगर पालिका मंडला के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।

नगरपालिका द्वारा जारी सूचना के अनुसार, समस्त नागरिक उक्त सूची का अवलोकन कर सकते हैं तथा 15 मई तक दावा-आपत्ति नगर पालिका परिषद मंडला में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त किसी भी प्रकार के दावा अथवा आपत्ति को मान्य नहीं किया जाएगा।

Related posts

राजेश उइके को सौंपी गई जिले की प्रथम स्वामित्व रजिस्ट्री स्वामित्व योजना से राजेश को मिला संपत्ति के स्वामित्व का कानूनी दस्तावेज

Reva India News

चिया की खेती से किसानों को मिल सकता है अतिरिक्त आय का अवसर मंडला जिले में किसानों को वैज्ञानिक तरीके से चिया फसल की खेती अपनाने की सलाह

Reva India News

15 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर

Reva India News

Leave a Comment