Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसपी एवं सीईओ जिला पंचायत ने किया आदि उत्सव कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण  

मंडला 29 अप्रैल 2025

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा एवं सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने रामनगर में आगामी 4 एवं 5 मई 2025 को होने वाले आदि उत्सव के कार्यक्रम स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि हेलीपेड, ग्रीनरूम, कार्यक्रम स्थल के पास तक सड़क मरम्मत का कार्य पूर्ण कराएं। उन्होंने कार्यक्रम के लिए तैयार किए जा रहे स्टॉल, मंच, ग्रीनरूम, भोजन व्यवस्था आदि के विषय में जानकारी लेते हुए वर पक्ष एवं वधु पक्ष के लिए पृथक-पृथक रूकने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। आमजन की बैठक व्यवस्था, मंच, मंच के मिनिट-टू-मिनिट कार्यक्रम, भोजन, पेयजल, मेडीकल टीम, एम्बूलेंस, बेरीकेटिंग, साउंड सर्विस, हितलाभ वितरण, जोड़ों के विवाह कार्यक्रम आदि की अंतिम तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने पुलिस अधिकारियों से पार्किंग, ट्राफिक क्लीयरेंस के लिए तैयार किए गए मैप के माध्यम से जानकारी लेते हुए कहा कि मंच के पीछे की ओर व्हीआईपी पार्किंग तैयार कराएं। बारात महल के पीछे के रास्ते की ओर से कार्यक्रम स्थल पर लाने के लिए मार्किंग कराएं। इसके अलावा हेलीपेड, सड़क तथा कार्यक्रम स्थल पर बेरीकेटिंग की व्यवस्था करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, एसडीएम बिछिया सोनाली देव, एसडीएम घुघरी श्री हुनेन्द्र घोरमारे, एसी ट्राइबल श्रीमती वंदना गुप्ता, उपसंचालक कृषि मधु अली, सहायक संचालक आदिवासी विकास श्री रंजीत गुप्ता, ईईआरईएस, सीएमएचओ डॉ. केसी सरौते, एपीओ जिला पंचायत श्री कपिल तिवारी सहित संबंधित उपस्थित थे।

 

Related posts

बिछिया अनुविभाग में 1 सप्ताह में पूरा करें स्वामित्व योजना का कार्य – हर्षिका सिंह

Reva India News

नरवाई प्रबंधन जागरूकता में कारगर साबित हैप्पी सीडर से बोनी

Reva India News

द्वितीय चरण प्रवेश प्रक्रिया के लिए समय-सारणी जारी, नए आवेदन नहीं होंगे स्वीकार

Reva India News

Leave a Comment