Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया स्कूल ग्राऊँड का निरीक्षण  

मंडला 1 मई 2025

रामनगर भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने हायरसेकेंडरी स्कूल के ग्राऊँड का निरीक्षण किया। ग्राउंड में वैकल्पिक हेलीपेड बनाए जाने के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि चौगान के तीन हेलीपेड के साथ-साथ इसे वैकल्पिक हेलीपेड के तौर पर तैयार रखें। अतिथियों के आगमन पर हेलीकॉप्टर्स की अधिक संख्या होने पर इसका उपयोग किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हेलीपेड की सफाई, तैयारी, बेरीकेटिंग, ग्राउंड से सटे स्कूल अथवा हॉस्टल में ग्रीन रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, एसडीएम बिछिया सोनाली देव, एसडीएम घुघरी श्री हुनेन्द्र घोरमारे, ईईआरईएस, ईईपीडब्ल्यूडी, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री रोहित बड़कुल, जिला परिवहन अधिकारी श्री विमलेश गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. केसी सरौते, सीईओ जनपद पंचायत बिछिया श्री रमेश मंडावी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

जिले में अब तक 1041.3 मिमी वर्षा

Reva India News

जिले में आज 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

सघन प्रयास कर कोविड वैक्सीनेशन के लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें समीक्षा बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment