Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया चौगान हेलीपेड का निरीक्षण

मंडला 1 मई 2025

4 एवं 5 मई 2025 को रामनगर में होने वाले आदि उत्सव को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ग्राम चौगान स्थित हेलीपेड का अवलोकन करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हेलीपेड में सुरक्षा, बेरीकेटिंग, मेडीकल टीम आदि की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। हेलीपेड के नजदीक रखे मुर्रम तथा अन्य सामग्री को हटाकर व्यवस्थित करें। हेलीपेड से लगे हुए ग्रीन रूम की साफ-सफाई कराएं। ग्रीनरूम से लगे हुए शैड में स्वागत करने वाले माननीय जनप्रतिनिधिगण के लिए बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, एसडीएम बिछिया सोनाली देव, एसडीएम घुघरी श्री हुनेन्द्र घोरमारे, ईईआरईएस, ईईपीडब्ल्यूडी, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री रोहित बड़कुल, जिला परिवहन अधिकारी श्री विमलेश गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. केसी सरौते, सीईओ जनपद पंचायत बिछिया श्री रमेश मंडावी सहित संबंधित उपस्थित थे।

 

Related posts

द्वितीय बोर्ड की परीक्षाएं 7 मई से प्रारम्भ

Reva India News

आदि शंकराचार्य प्राकट्योत्सव पर जिला स्तरीय भव्य व्याख्यान कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मंडला में संडे ऑन साइकिल’ का भव्य आयोजन मंडला और सभी विकासखंड में 600 साइकिलिस्ट ने प्रतिभागिता की विधायक श्री नारायण सिंह पट्टा और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम ने भी चलाई साइकिल, 600 प्रतिभागी बने साक्षी

Reva India News

Leave a Comment