Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चौगान देव मढ़िया के दर्शन कर पूजा अर्चना की  

मंडला 5 मई 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को मंडला जिले के चौगान में स्थित गोंडवानाकालीन प्राचीन देव मढ़िया के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की और आशीर्वाद मांगा। उन्होंने इस अवसर पर देव मढ़िया में पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ चर्चा भी की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देव मढ़िया चौगान में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक सामुदायिक भवन और पेयजल का प्रबंध करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री शिवारानू राजपूत, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा मौजूद थे।

Related posts

बरौंची में कंटूर ट्रेंच का कार्य प्रगतिरत

Reva India News

एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण के साथ पोषण माह की शुरुआत हुई

Reva India News

खरीफ पूर्व तैयारी शुरू करने सलाह

Reva India News

1 comment

Leave a Comment