Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत ने देखा कोबरीकला में प्रधानमंत्री जनमन आवास

मंडला, 31 मई 2025

सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने नारायणगंज विकासखंड के ग्राम कोबरीकला में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम में पूर्ण और अपूर्ण दोनों प्रकार के आवासों का की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने निर्देशित किया कि आवास निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्माण कार्यो में गुणवत्तायुक्त सामग्रियों का उपयोग कराएं। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर आवास उपलब्ध कराए जाएं। सीईओ जिला पंचायत ने अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत नारायणगंज गौरीशंकर डहेरिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

*वित्तीय साक्षरता एवं सामुदायिक जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

“जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत हो रहे हैं बारिश की हर बूँद को सहेजने के प्रयास

Reva India News

विश्व पर्यावरण दिवस पर थानमगाँव वाटरशेड में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Reva India News

Leave a Comment