Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाविधानसभा 2023

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 6 दिसम्बर 2023

समाचार

सीएम राइज शिक्षक व्यवसायिक उन्नयन कार्यक्रम के अंतर्गत सीखना, सिखाना और प्रश्न विषय पर ऑनलाइन शैक्षिक संवाद का सफल आयोजन

मंडला 6 दिसम्बर 2023

राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल ज़िला शिक्षा केन्द्र तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट मंडला के निर्देशानुसार ’सीखना सिखाना और प्रश्न’ विषय पर जिला स्तरीय शैक्षिक संवाद कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन डाइट मंडला से किया गया। जिले के प्रतिभागी डाइट प्रशिक्षण प्रभारी राजेश जायसवाल, सहायक परियोजना समन्वयक अकादमिक शेषमणि गौतम, निपुण प्रोफेशनल, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक, जनशिक्षक एवं प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में अध्यापन कराने वाले सभी शिक्षक रहे। संवाद में महत्वपूर्ण तकनीकी एवं अकादमिक सहयोग पुष्पेंद्र सिंह के द्वारा प्रदान किया गया। शैक्षिक संवाद में प्रतिभागियों ने आडियो-वीडियो के साथ जुड़कर विचार साझा किये।

शैक्षिक संवाद में महत्वपूर्ण विषय सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में प्रश्नों का कोई महत्व है? यदि हाँ तो कैसे? पर संजय तिवारी के द्वारा विचार साझा किया गया। बच्चों के द्वारा प्रश्न पूछने का महत्व विषय पर प्रियदर्शन पटेल ने प्रकाश डाला। आप अपनी कक्षा में बच्चों से किस-किस प्रकार के पूछते हैं? सभी छात्रों को इस प्रक्रिया में शामिल करने के लिए शिक्षक साथियों को आप क्या सलाह देंगे विषय पर शिक्षिका सारिका पटेल ने विचार प्रस्तुत किए। कक्षा में प्रश्न पूछने के लिए आप पूर्व-तैयारी केसे करते हैं? पर रश्मि तिवारी ने विचार साझा किया। कुछ छात्र सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग नहीं ले पाते हैं आपके अनुभव में ऐसा क्यों होता है? पर शिक्षक जगन्नाथ रजक ने विचार साझा किए एवं कक्षा में प्रश्न पूछने के दौरान सामान्यतः शिक्षक साथियों को किन चुनौतियों का सामना करना पढ़ता है ? विषयवस्तु पर मुराद अली ने विचार साझा किए इन चुनौतियों के समाधान हेतु हम शिक्षक साथियों को विभिन्न स्तरों पर किस प्रकार सहयोग कर सकते हैं ? पर नवनीत दुबे ने विचार रखे ज़िलें के विद्यालयों में किये गए आदर्श विद्यालय संचालन के अनुभव को प्रतिभागियों ने चैट के माध्यम से साझा किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

समाचार

डाक चौपाल संदेश खुशहाली का ग्राम मधुपुरी में सफल आयोजन

मंडला 6 दिसम्बर 2023

भारतीय डाक विभाग मंडला डाक संभाग अंतर्गत उपसंभाग मंडला के ग्राम पंचायत भवन मधुपुरी में सामुदायिक विकास कार्यक्रम डाक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डाक विभाग से जुड़ी विभिन्न जनहितैषी एवं लाभदायक योजनाएं जैसे- बचत खाता, आवर्ती जमा खाता, सावधि जमा खाता, मासिक आय योजना खाता, वरिष्ठ नागरिक बचत खाता, आई.पी.पी.बी. खाता, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा इत्यादि की जानकारी दी गई। मंडला संभाग के सहायक अधीक्षक पी.एन. सिंगौर के द्वारा डाक विभाग से जुड़ी योजनाओं, बीमा योजनाओं एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा किस प्रकार मात्र 399 में 10 लाख का एक्सीडेंटल बीमा योजना कवर किया जा रहा है इत्यादि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। डाक विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विभाग की योजनाओं से जुड़ी जानकारी पर विस्तार से चर्चा करते हुए लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनीता पन्द्रे जनपद सदस्य मंडला, विशिष्ट अतिथि सरपंच लच्छीराम उइके, उपसरपंच रवि कुमार नंदा, सचिव काशीराम बरमैया, पुष्पा रघुवंशी स्टॉफ नर्स, सहायक अधीक्षक डाकघर मंडला उपसंभाग पी.एन. सिंगौर, उपसंभागीय निरीक्षक मंडला सेंट्रल विकास कुमार झा एवं डाक विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर ने दी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

Reva India News

14 वर्ष की बच्चियों के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान जारी, 791 बच्चियों को लगा टीका मंडला, 9 मार्च 2026

Reva India News

निर्माण कार्य को बेहतर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने किया सीएम राईज स्कूल भवन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment