Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने सिंदूर वाटिका में वृक्षारोपण किया

5 जून 2025, मंडला

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने गुरूवार को मंडला जिले के नगरपालिका नैनपुर में थावर नदी के तट पर स्थित सिंदूर वाटिका में वृक्षारोपण किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चलाए गए आॅपरेशन सिंदूर को यादगार बनाते हुए वृक्षारोपण स्थल का नाम सिंदूर वाटिका के नाम से रखा जायेगा। उन्होंने सिंदूर वाटिका में उपस्थित समस्त अधिकारी, कर्मचारी तथा नागरिकों को वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि विशेष अवसरों पर वृक्षारोपण जरूर करें और लगाए गए वृक्षों की देखभाल व सुरक्षा भी करें। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष नैनपुर श्रीमती कृष्णा पंजवानी, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर, तहसीलदार सुश्री पूजा राणा सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन मौजूद थे।

Related posts

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई वाटरशेड विकास योजना का भव्य समारोह, जल योद्धाओं का सम्मान

Reva India News

बिना नंबर प्लेट के 9 ट्रैक्टरों पर चालानी कार्रवाई अमानक हॉर्न बजाने पर जब्त कर 3500 रूपए का जुर्माना

Reva India News

बीईओ मंडला ने आयकर रिटर्न भरने संबंधी निर्देश जारी किए

Reva India News

Leave a Comment