Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वनांचल ग्राम मनोहरपुर में ’प्रशासन आपके द्वार’ चैपाल का आयोजन ग्रामीणजनों को दी गई शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

5 जून 2025, मंडला

ग्रामीणजनों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा उन्हें इन योजनाओं से लाभांवित कराने के उद्देश्य से प्रशासन आपके द्वार चैपाल का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में नक्सल प्रभावित बिछिया अनुविभाग के वनांचल क्षेत्र की पंचायतों में यह आयोजन किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में बिछिया अनुविभाग की अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्रीमती सोनाली देव के नेतृत्व में जन कल्याण लिए आयोजित प्रशासन आपके द्वार चैपाल मनोहरपुर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का लक्ष्य प्रशासन को सीधे ग्रामीणों के द्वार तक पहुँचाना है, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लाभ मिल सके। चैपाल में अधिकारी-कर्मचारियों ने सीधे गांव में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना, साथ ही मौके पर ही कुछ समस्याओं का निराकरण भी किया गया। प्रशासन आपके द्वार चैपाल कार्यक्रम के संबंध में एसडीएम बिछिया श्रीमती सोनाली देव ने बताया कि नक्सल प्रभावित ग्राम पंचायतों में यह कार्यक्रम सतत आयोजित किये जाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक ग्रामीण को सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिल सके और उनका जीवन स्तर बेहतर बने।

 

प्रशासन आपके द्वार चैपाल में आये 83 आवेदन

 

प्रशासन आपके द्वार चैपाल में उपस्थित ग्राम वासियों ने विभिन्न योजनाओं के संबंध में अपने आवेदन प्रस्तुत किये। मनोहरपुर की चैपाल में संबल योजना के-4, आयुष्मान कार्ड -3 खेत तालाब- 5, पेंशन योजना -5, लाड़ली बहना योजना-5, टीएचआर वितरण-3, आरटीई -3, दवाई वितरण -42 एएनसी जांच के -5, विद्युत व्यवस्था -2, जन्म प्रमाण पत्र-1, सामुदायिक निर्माण -2, प्रधानमंत्री आवास-1, बीपीएल सूची में नाम जोड़ने- 1 तथा हेंडपंप (पेयजल) -1 कुल 83 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन का मौके पर निराकरण कर आवेदक को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। शेष आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समुचित निराकरण किया जाएगा।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 4 जुलाई 2023

Reva India News

चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक शस्त्र अनुज्ञप्तियाँ निलंबित जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश

Reva India News

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारम्भ प्री मेट्रिक हेतु 31 अगस्त एवं पोस्ट मेट्रिक हेतु 31 अक्टूबर 2025 अंतिम तिथि

Reva India News

Leave a Comment