Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 331 मिमी वर्षा दर्ज

30 जून 2025, मंडला

मंडला जिले में एक जून से 30 जून तक की अवधि में औसत रूप से कुल 331 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 30 जून की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 13.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन तहसील मंडला में 11.4 मिमी, नैनपुर में 40.2 मिमी, बिछिया में 13.8 मिमी, निवास में 3.8 मिमी, घुघरी में 5.6 मिमी, नारायणगंज में 6.1 मिमी वर्षा आंकी गई है।

अधीक्षक भू- अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 जून तक तहसील मंडला में 468.8 मिमी, नैनपुर में 390.6 मिमी, बिछिया में 257.4 मिमी, निवास में 307.7 मिमी, घुघरी में 261.2 मिमी, नारायणगंज में 305.5 मिमी वर्षा आंकी गई है।

इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 110.3 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील मंडला में 152 मिमी, नैनपुर में 137 मिमी, बिछिया में 143.8 मिमी, निवास में 63.2 मिमी, घुघरी में 77.6 मिमी, नारायणगंज में 94.2 मिमी वर्षा आंकी गई है।

Related posts

जिले में मिले 31 कोरोना पॉजीटिव

Reva India News

पत्रकार वार्ता आमंत्रण

Reva India News

सफलता की कहानी: श्रीमती इंद्रावती मरावी ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया है

Reva India News

Leave a Comment