Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चिरईडोंगरी नारायणगंज में 550 पौधों की नर्सरी तैयार विकास प्रस्फुटन, नवांकुर संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण की पहल

मंडला 1 जुलाई 2025

विकासखंड नारायणगंज में मप्र जन अभियान परिषद द्वारा चिरईडोंगरी सेक्टर में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। ग्राम चिरईडोंगरी स्थित पीपल आश्रम में लगभग 550 पौधों की नर्सरी तैयार की गई, जो भविष्य में जिले को हरा-भरा बनाने में सहायक सिद्ध होगी। यह पहल ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मझगांव और नवांकुर संस्था मझगांव के संयुक्त प्रयासों से संभव हुई है। इस कार्यक्रम को जिला समन्वयक श्री राजेंद्र प्रसाद चैधरी और विकासखंड समन्वयक श्री अनिल कुमार मेहरा के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। नर्सरी तैयार करने के इस कार्य में नवांकुर संस्था मझगांव से इंद्रा उइके, सीएमसीएलडीपी के परामर्शदाता श्री राकेश अग्रवाल, श्री वीरेंद्र अग्रवाल, श्री सुरेश सोनी, श्री कृष्ण सोनी और श्रीमती चंद्रकला पटेल सहित सीएमसीएलडीपी की छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके साथ ही ग्राम विकास प्रस्फुटन चिरईडोंगरी और सहजनी समितियों के सदस्यों ने भी अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया। नर्सरी में विभिन्न प्रकार के स्थानीय और उपयोगी पौधों के बीज रोपे गए हैं, जिनमें आम, नीम, कुसुम, जामुन, महुआ, खमेर आदि प्रमुख हैं। इन पौधों का रोपण आने वाले समय में किया जाएगा, जिससे न केवल पर्यावरण को लाभ मिलेगा, बल्कि स्थानीय जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा। यह पहल समुदाय की सक्रिय भागीदारी के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

Related posts

कान्हा नेशनल पार्क में अव्यवस्थाओं एवं लगातार हो रही बाघों की मौत को लेकर जिले के पत्रकारों ने 14 सूत्रीय मांगो पर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Reva India News

प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने किया जनपद पंचायत मोहगांव क्षेत्र का दौरा  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 23 अगस्त 2024

Reva India News

Leave a Comment