Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएचई विभाग द्वारा किया जा रहा है हैंडपंपों एवं जल स्त्रोतों का क्लोरीनेशन पेयजल की गुणवत्ता जांच के लिए ग्रामवासियों को वितरित की जा रही है फील्ड टेस्ट किट

मंडला 1 जुलाई 2025

मंडला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं कार्यपालन यंत्री श्री मनोज भास्कर के मार्गदर्शन में वर्षा ऋतु के दौरान दूषित जल से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए पीएचई विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैण्डपम्पों एवं नलजल प्रदाय योजनाओं के स्त्रोतों में क्लोरिनेशन का कार्य किया जा रहा है ताकि वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों को रोका जा सके। इसके साथ ही विभाग के कर्मचारियों द्वारा जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में जल गुणवत्ता का परीक्षण करने के लिए फील्ड टेस्टिंग किट वितरित की जा रही है, ताकि जल की शुद्धता का परीक्षण किया जा सके। इस किट का इस्तेमाल करने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में पेयजल की गुणवत्ता की जांच करने के लिए महिलाओं एवं ग्रामवासियों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। आज पीएचई विभाग से श्री उमा गणेश लोधी द्वारा ग्राम बीजाडांडी वनग्राम एवं सिंगारपुर में ग्रामीणों को पानी जांच करने का प्रशिक्षण एवं फील्ड टेस्ट किट का वितरण किया गया।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 25 अगस्त 2023

Reva India News

औपचारिकता नहीं, संवेदनशीलता से कार्य करें – हर्षिका सिंह जनसुनवाई में कलेक्टर ने की आवेदनों के त्वरित निराकरण की पहल

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 3 जुलाई 2026

Reva India News

Leave a Comment