Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विद्यालयों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित पॉक्सो अधिनियम एवं बाल अधिकारों की दी जानकारी, निःशुल्क विधिक सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 15100 से कराया अवगत

मंडला, 3 नवम्बर 2026

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत बाल यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो), 2012 के संबंध में विद्यालय आधारित विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री कमल जोशी के निर्देशन तथा जिला न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के सचिव श्री हेमराज सनोडिया के मार्गदर्शन में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 एवं शासकीय रानी अवंती बाई विद्यालय में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय कुमार खोब्रागड़े ने विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, बाल संरक्षण, बाल हितैषी कानूनों, पॉक्सो अधिनियम एवं बच्चों को उपलब्ध कानूनी संरक्षण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने नालसा बाल हितैषी कानूनी सेवाएं योजना 2024, एनसीपीसीआर पॉक्सो ई-बॉक्स तथा महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, मौलिक अधिकारों, मोबाइल फोन के सुरक्षित उपयोग एवं दुरुपयोग, निःशुल्क विधिक सहायता के अधिकार तथा विधिक सहायता एवं सलाह योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समान रूप से न्याय प्राप्त करने का अधिकार है। गरीबी, अशिक्षा अथवा अज्ञानता के कारण कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे, इसके लिए विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क अधिवक्ता एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

इस दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई, जिसके माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश एवं सचिव श्री हेमराज सनोडिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय कुमार खोब्रागड़े, पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के लिए नवीन दिशा-निर्देश जारी

Reva India News

विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा अंतर्गत नेहरू पार्क में हुआ पौधारोपण

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला,26 जुलाई 2026

Reva India News

Leave a Comment