Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

41 बूथ लेवल ऑफिसर्स को दिया गया प्रशिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे अपर कलेक्टर

मंडला 10 जुलाई 2025

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार बूथ लेवल ऑफिसर्स के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अतर्गत जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र स्तर पर बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित प्रशिक्षण स्थलों पर किया जा रहा है। गुरूवार को जिले के विधानसभा क्षेत्र 106-निवास (अजजा) के अंतर्गत मण्डला ’ब’ के मतदान केन्द्र क्रमांक 213 से 253 तक कुल 41 बीएलओ के लिए रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला के ऑडीटोरियम में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री अरविंद सिंह एवं श्री जेपी यादव अपर कलेक्टर मंडला द्वारा बीएलओ की ट्रेनिंग का निरीक्षण किया जाकर आवश्यक निर्देश दिये गये।

प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा बीएलओ के कर्तव्य, फार्म 6, 7, 8 को भरना, मोबाईल ऐप से फार्मों को ऑनलाईन करना, डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान बीएलओ के कर्तव्य, आचरण, केस स्टडी, ग्रुप स्टडी, गहन पुनरीक्षण आदि के संबंध में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण सत्र के बाद प्रशिक्षणार्थी बीएलओ का गूगल लिंक के माध्यम से टेस्ट भी लिया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 16 जुलाई 2025 तक जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के सभी 945 बीएलओ को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related posts

28 सितंबर को ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी वेयरहाऊस का निरीक्षण किया जाएगा

Reva India News

मद्य निषेध सप्ताह का शुभारंभ एवं स्वदेशी जागरण सप्ताह का समापन पर रैली का आयोजन

Reva India News

ज्ञानार्जन प्रोजेक्ट के तहत संचालित कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा संपन्न परीक्षा में 350 विद्यार्थी हुए शामिल

Reva India News

Leave a Comment