Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विकासखंड घुघरी के किसानों को किया गया कोदो, कुटकी रागी, बीज का वितरण

मंडला 11 जुलाई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन और उप संचालक कृषि मंडला श्री अश्वनी झारिया के मार्गदर्शन में कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी घुघरी में परियोजना संचालक आत्मा श्री आर.डी. जाटव, जनपद अध्यक्ष श्रीमति जानिया बाई मरावी, उपाध्यक्ष श्री सिहारे करचाम, जनपद सदस्य श्री मुकेश मार्को, सेवकराम साहू, इंद्रवती सोनवानी, सुनीता उलाड़ी, सविता मरावी, पुष्पा झारिया, नीरज मरकाम, सुरेंद्र धुर्वे, मंडल अध्यक्ष एवं समस्त कृषि स्टॉफ तथा विभिन्न ग्रामों से आए किसानों को कोदो, कुटकी और रागी बीज का वितरण किया गया।

परियोजना संचालक आत्मा श्री आर.डी. जाटव ने टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को तकीनीकी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि वि.खं. घुघरी में जैविक खेती की अपार सम्भावना है। यहाँ कई वर्षों से किसान रासायनिक खाद के उपयोग के बिना कोदो कुटकी की खेती कर रहे हैं लेकिन किसान उन्नत बीज और तकनीकी विधि से खेती करते हैं तो उत्पादन अधिक होगा जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री अशोक भलावी ने किसानों को कतार बौनी विधि से धान की बौनी अंतर्वर्ती फसल चक्र अपनाने की अपील की।

Related posts

4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया से बचाव हेतु जानकारी व अपील

Reva India News

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जन अभियान बनाएं – डॉ. मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में मुख्यमंत्री के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment