Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

म.प्र. जन अभियान परिषद् के राज्य सलाहकार ने की समीक्षा बैठक नर्सरी का किया अवलोकन  

मंडला 13 जुलाई 2025

म.प्र. जन अभियान परिषद् (योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) के राज्य सलाहकार श्री शिवनारायण पटेल ने जिला कार्यालय जिला पंचायत मंडला में विकास खण्ड मंडला की नवांकुर संस्था एवं परामर्शदाताओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जन अभियान परिषद के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए और बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए। उन्होंने नवांकुर सखी कार्यक्रम, आदर्श ग्राम, पौधों की रोपणी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियाँ के कार्य, नर्सरियों का प्रबंध एवं अन्य विषयों पर कार्य करने हेतु विस्तार से समझाइश दी। बैठक के उपरांत श्री सिंह ने नगर विकास प्रस्फुटन समिति दादा धनीराम वार्ड द्वारा संचालित मेकलसुता हाईटेक नर्सरी का अवलोकन किया। नर्सरी में 15000 से अधिक पौधों का रोपण किया गया है। नर्सरी की व्यवस्थाओं के विषय में उन्होंने अच्छे प्रबंधन के लिए इसकी सराहना की। इस दौरान जिला समन्वयक जन अभियान परिषद मंडला श्री राजेन्द्र चैधरी, विकासखण्ड समन्वयक संतोष कुमार झारिया, सामाजिक कार्यकर्ता श्री मनहरण पटेल, विपन दुबे, नरेश कुमार गोल्हानी, परामर्शदाता आशीष नामदेव, दीपा श्रीवास, रागिनी हरदहा, संतोष कुमार रजक, शुभम् कोरी, हर्षिनी विश्वकर्मा इत्यादि की उपस्थित रहे।

 

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत सेल्फी ली

Reva India News

कला साध्य भी है, आराध्य भी है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय कला उत्सव 2024-25 का किया शुभारंभ

Reva India News

शहीदों के बलिदान को किया नमन जिले में आयोजित हुआ पुलिस स्मृति दिवस का कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment