Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एनएसएस और यूथ क्लब ने किया धरती का श्रृंगार

मंडला 13 जुलाई 2025

शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में राष्ट्रीय सेवा योजना और ओजस यूथ क्लब के विद्यार्थियों ने प्राचार्य कल्पना नामदेव के निर्देशन में विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के अभियान अंतर्गत पौधरोपण किया। उन्होंने एनएसएस, यूथ क्लब, इको क्लब के माध्यम से सौ से अधिक पौधे लगाने के अभियान का शुभारंभ किया। छात्रों से अंकुर अभियान, इको क्लब लिंक पर पौधे की फोटो अपलोड करने को कहा। प्रथम चरण में विद्यालय परिसर में अशोक, बेल, आंवला, करंज और पुष्प के पौधे लगाए गए। एनएसएस प्रभारी प्रवीण अग्रवाल ने एनएसएस के ध्येय निस्वार्थ भाव से प्रकृति की सेवा के संकल्प से छात्रों को परिचित कराया। ओजस क्लब प्रभारी राम ज्योतिषी ने पौधारोपण को प्रकृति का श्रृंगार बताया। इको क्लब जिला प्रभारी अखिलेश उपाध्याय ने विद्यार्थियों को अवगत कराया कि शासन ने विद्यार्थी एवं शिक्षकों को एक पेड़ मां के नाम अभियान से जोड़कर लाखों पौधे रोपित व संरक्षित करने का संकल्प लिया है। हम सभी इस अभियान का अंग हैं। विद्यार्थियों ने रोपित पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। पौधे लगाओ पर्यावरण बचाओ के नारे लगाए। विद्यालय स्टाॅफ से आरके हरदहा, देवेंद्र कछवाहा, नाथू सिंह घोसी, संजय धनगर, कन्हैया बरमैया, नागेंद्र चैहान, दिलेंद्र सिंगौर, शिवम मिश्रा, कीर्ति शुक्ला, शालिनी साहू, सोनल अग्निहोत्री, सुजाता शर्मा, मनोज व संजीव कायस्थ शामिल हुए।

Related posts

फसल अवशेषों को खेतों में जलाया जाना प्रतिबंधित नरवाई जलाने वालों पर अर्थदण्ड का प्रावधान

Reva India News

आरसेटी मंडला में “पोशाक आभूषण निर्माण” का प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

नपा उपाध्यक्ष ने मरीजों को बांटे फल

Reva India News

Leave a Comment