Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंगलवार को बिछिया क्षेत्र के 43 बूथ लेवल ऑफिसर्स को दिया गया प्रशिक्षण

मंडला 15 जुलाई 2025

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार बूथ लेवल ऑफिसर्स के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र स्तर पर बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित प्रशिक्षण स्थलों पर किया जा रहा है। मंगलवार को जिले के विधानसभा क्षेत्र 105-बिछिया (अजजा) के मतदान केन्द्र क्रमांक 82 से 124 तक कुल 43 बीएलओ के लिए सीएम राईज स्कूल अंजनिया में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 105-बिछिया (अजजा) विधानसभा क्षेत्र के कुल 43 बीएलओ के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा बीएलओ के कर्तव्य, फार्म 6,7,8 को भरना, मोबाईल ऐप से फार्मों को ऑनलाईन करना, डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान बीएलओ के कर्तव्य आचरण, केस स्टडी, ग्रुप स्टडी, गहन पुनरीक्षण आदि के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र के बाद प्रशिक्षणार्थी बीएलओ का गूगल लिंक के माध्यम से टेस्ट भी लिया जा रहा है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार उक्त प्रशिक्षण को प्राप्त करना सभी बीएलओ के लिए अनिवार्य है। जानबूझकर अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

एमपीपीएससी मुख्य परीक्षा 2026 के लिए निःशुल्क ऑफलाइन कोचिंग, अनुसूचित जाति-जनजाति अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित

Reva India News

संकल्प से समाधान अभियान: घर-घर जाकर दी गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Reva India News

जिला योजना समिति की बैठक 22 मई को

Reva India News

Leave a Comment