Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस लाईन से जागरूकता रैली का कल प्रातः आयोजन*

जिले में “नशा मुक्त भारत जनजागृति अभियान” के अंतर्गत मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 15 दिवसीय विशेष अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी” की शुरुआत कल, 15 जुलाई से की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने हेतु कल प्रातः 9:30 बजे पुलिस लाइन मंडला से एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली पुलिस लाइन मंडला से प्रारंभ होकर स्थानीय स्टेडियम तक निकाली जाएगी।

 

इस रैली का उद्देश्य समाज में नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाना और नशा मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना है। रैली में सामाजिक संस्थाएं, स्कूली छात्र-छात्राएं, कॉलेज विद्यार्थी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, नेहरू युवा केंद्र, जनप्रतिनिधि एवं मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया गया है कि निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने में योगदान दें। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे इस जन-जागरूकता अभियान में सहभागी बनकर समाज को नशा मुक्त बनाने के इस प्रयास को सशक्त करें।

Related posts

कलेक्टर ने ली राईस मिलर्स की बैठक  

Reva India News

2 जून को लगाए गए 1536 कोविड टीके

Reva India News

कृषक उत्पादों को ऑनलाईन मार्केटिंग से जोड़ें कृषि उत्पादक संगठनों का जिला स्तरीय निगरानी बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment