Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन*

*माननीय श्रीमती सम्पतिया उइके, कैबिनेट मंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मध्यप्रदेश ने हरी झंडी दिखाकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ*

 

मंडला पुलिस, 15 जुलाई 2025

 

जिले में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत आज एक विशाल जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य नशे के विरुद्ध समाज को जागरूक करना और नशा मुक्त समाज की दिशा में सामूहिक पहल करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय श्रीमती सम्पतिया उइके, कैबिनेट मंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मध्यप्रदेश, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा तथा जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयान्स कूमट द्वारा पुलिस लाइन मंडला से हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली का समापन महात्मा गांधी स्टेडियम मंडला में हुआ। रैली में सामाजिक संस्थाएं, स्कूली छात्र-छात्राएं, कॉलेज विद्यार्थी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, नेहरू युवा केंद्र, जनप्रतिनिधि एवं मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली के माध्यम से ” हमारा है यही संदेश, नशा-मुक्त हो मध्य प्रदेश” का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।

 

*रैली समापन पर शपथ समारोह*

 

महात्मा गांधी स्टेडियम में रैली के समापन अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने संकल्प लिया:

“मैं शपथ लेता/लेती हूँ कि मैं न केवल समुदाय, परिवार, मित्र, बल्कि स्वयं को भी नशा-मुक्त कराऊंगा/कराऊंगी, क्योंकि बदलाव की शुरुआत अपने आप से होनी चाहिए। मैं संकल्प लेता/लेती हूँ कि हम सब मिलकर अपने जिले मंडला, मध्यप्रदेश को नशा मुक्त बनाने का दृढ़ निश्चय करते हैं। मैं अपने जिले व प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करूंगा/करूंगी।”

 

*अभियान की 15 दिवसीय शुरुआत*

 

 

पुरे प्रदेश मे नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता रैली के माध्यम से जिले में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान की शुरुआत की गई है, जो आगामी 15 दिनों तक चलाया जाएगा। इस दौरान जनजागरूकता कार्यक्रम, संवाद, रचनात्मक प्रतियोगिताएँ और नशा मुक्ति संकल्प जैसे कार्यक्रमों व समस्त विभागों के साथ समन्वय से नशा विरोधी संदेश व नशे से होने वाले दुष्प्रभावों को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाया जाएगा। आयोजित रैली के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें। रैली के दौरान नशा मुक्ति से जुडी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर

मानस हेल्पलाइन 1933, नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446, मध्यप्रदेश पुलिस नारकोटिक्स विभाग 7049100785 की प्रदर्शन किया गया।

Related posts

मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण संबंधी प्रशिक्षण आयोजित

Reva India News

ऑनलाईन होगी विस्फोटक सामग्री, निर्माण, संधारण, परिवहन, विक्रय की अनुमति प्रक्रिया

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने गौरव दिवस के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए मंडला जिले के 15 नवंबर को आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment