Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नामांतरण, बंटवारा तथा अभिलेख दुरूस्ती के प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाएं – कलेक्टर राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

मंडला 19 जुलाई 2025

जिला योजना भवन में जिले के राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व के मूल कार्यों पर विशेष ध्यान दें। नामांतरण, बंटवारा तथा अभिलेख दुरूस्ती के प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाएं। अभिलेख दुरूस्ती के लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने 3 माह से ज्यादा समय से लम्बित प्रकरणों के लिए संबंधित एसडीएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरबीसी 6-4 के सभी प्रकरणों में 48 घंटे के भीतर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। जिन प्रकरणों में समय सीमा में आवश्यक कार्यवाही नहीं की गई है। संबंधित प्रकरणों में तहसीलदारों पर जुर्माना लगाएं।

बैठक में बंटवारा से संबंधित प्रकरणों के विषय में कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी राजस्व न्यायालय में बंटवारे के प्रकरण बड़ी संख्या में लम्बित हैं, इन्हें समय सीमा में निराकृत करें। इस विषय में किसी भी राजस्व न्यायालय की प्रगति 75 प्रतिशत से नीचे नहीं होना चाहिए। उन्होंने समय सीमा से बाहर वाले प्रकरणों के लिए संबंधित राजस्व अधिकारी पर प्रकरणवार जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। नारायणगंज में सीमांकन के लम्बित 20 प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने कहा कि टीमें बनाकर उक्त सीमांकन कार्य 3 दिवस के भीतर कराना सुनिश्चित करें। राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि वसूली का काम निरंतर रूप से करें।

बैठक में अतिक्रमण, ब्रिक्स वसूली, आरसीएमएस में दर्ज प्रकरण, पीएम किसान ई-केवाईसी, सेल्फ रजिस्ट्रेशन, पीएम किसान सस्पेक्टेड हितग्राही सत्यापन, फार्मर रजिस्ट्री, सीएम डैशबोर्ड, सीपी ग्राम, सीएम/सीएस मॉनिट, पट्टा वितरण, अवैध कब्जा, अनुकम्पा पेंशन, वन्यप्राणी अनुदान प्रकरण, रास्ता विवाद, वक्फ संपत्तियों का सत्यापन, भू-अभिलेख का डिजिटाईजेशन, स्वामित्व योजना, हिट एण्ड रन, रेवेन्यू टीएल सहित अन्य विषयों पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, श्री जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव, एसडीएम निवास शाहिद खान, एसडीएम घुघरी श्री हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर सहित सभी तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में 0 से 5 वर्ष के 145592 बच्चों को दवा पिलाई

Reva India News

माँ नर्मदा नदी से मंडला जिले को पूरे विश्व में पहचान मिली है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके रपटाघाट नर्मदा नदी में प्रतिदिन महाआरती का आयोजन किया जाएगा

Reva India News

प्रभारी कलेक्टर ने सीएम राईज स्कूल सागर का निरीक्षण किया

Reva India News

Leave a Comment