Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लोकसेवा केन्द्र में प्रति आवेदन निर्धारित से अधिक शुल्क वसूले जाने के लिए 5 विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

23 जून 2025, मंडला

जिला प्रबंधक लोक सेवा मंडला द्वारा लोक सेवा केन्द्र निवास का औचक निरीक्षण किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री तिलेन्द्र भाकरे, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक स्कूल शिक्षा विभाग निवास सुनील कुमार दुबे, महिला एवं बाल विकास विभाग निवास परियोजना अधिकारी दीपशिखा विश्वकर्मा, स्कूल शिक्षा विभाग निवास विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामनारायण पटेल तथा किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग निवास वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अनीता उपाध्याय को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

आवेदकों से लोक सेवा केन्द्रों में प्रति आवेदन की निर्धारित शुल्क राशि से अधिक शुल्क वसूल किया जा रहा था। शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता का द्योतक है।

Related posts

मोहनिया पटपरा में हुआ वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन

Reva India News

पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्षारोपण किया गया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आवासीय परिसर में वृक्षारोपण संपन्न हुआ

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment