Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सैयद हैदर रजा की स्मृति में आरडी कालेज में हुआ सांस्कृतिक आयोजन

मंडला 22 जुलाई 2025

सैयद हैदर रजा फाउंडेशन की ओर से 9वीं वर्षगांठ पर आरडी कालेज के आडीटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मण्डला में जन्मे प्रसिद्ध चित्रकार सैयद हैदर रजा की स्मृति में हुए इस आयोजन में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में नृत्यांगना अरूणिमा घोष और आरूषि मुन्शी ने भारत नाट्यम एवं ओडिशी नृत्य शैली में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये। दोनों नृत्यांगनाओं ने दोनों शैलियों का अद्भुत संगम अपने नृत्य कौशल से स्टेज पर दिखाया। कार्यक्रम में सभी जिलाधिकारियों के साथ कलाप्रेमी नागरिकगण उपस्थित रहे।

Related posts

टाऊनहॉल में संपन्न हुआ जिला स्तरीय अन्न उत्सव कार्यक्रम जिले की सभी दुकानों में आयोजित हुआ उत्सव

Reva India News

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजनांतर्गत 1485 युवाओं को ऋण देने का लक्ष्य निर्धारित

Reva India News

सरदारपुर की 32 बेटियों ने बेंगलुरु में पाया रोजगार, पहली बार की हवाई यात्रा

Reva India News

Leave a Comment