Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी

मंडला, 1 जनवरी 2026

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मंडला जिले के लिए 37 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं 62 आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के पूर्णतः अस्थाई एवं मानदेय आधारित, मानसेवी रिक्त पदों के लिए पात्र महिलाओं से एम.पी. ऑनलाईन ’’चयन पोर्टल’’ के माध्यम से आवेदन किये जा सकते हैं।

आवेदन पत्र भरने की तिथि 31 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार 12 जनवरी 2026 तक कराया जा सकता है। विस्तृत जानकारी एमपी ऑनलाईन चयन पोर्टल https://chayan.mponline.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

Related posts

कहीं आँगन, बरामदे तो कहीं बिस्तर में बने मतदान केन्द्र 468 मतदाताओं ने घर में ही किया अपने मताधिकार का उपयोग

Reva India News

समाज को प्रगति के रास्ते पर ले जाने के लिए मानवता का भाव सर्वोपरि – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके रोटरी का लक्ष्य पीड़ित मानवता की सेवा – सांसद श्री विवेक तन्खा

Reva India News

एकलव्य गुरूकुल कम्प्यूटर संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment