Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*”नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत मंडला जिले में विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

मंडला, 20 जुलाई 2025 –

 

मध्यप्रदेश पुलिस के दिशा निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है जरूरी” के अंतर्गत मंडला जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों द्वारा आज दिनांक 20 जुलाई 2025 को व्यापक स्तर पर जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

 

थाना मोहगांव द्वारा कन्या छात्रावास, मोहगांव में छात्राओं के बीच नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस स्टाफ ने छात्राओं को नशे से होने वाले स्वास्थ्य, आर्थिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज को भी नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

इसी कड़ी में, थाना टिकरिया पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणगंज में आशा कार्यकर्ताओं और चिकित्सा स्टाफ को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। उपस्थित जनों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

थाना नैनपुर पुलिस द्वारा भी क्षेत्र में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्त मध्यप्रदेश निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई।

 

इसके अतिरिक्त, राजीव कॉलोनी स्थित तसला फैक्ट्री में एक विशेष नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें फैक्ट्री श्रमिकों और स्थानीय निवासियों को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक और सामाजिक क्षति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें एक स्वस्थ एवं नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

इन गतिविधियों के साथ ही पुलिस लाइन, मंडला में हार्टफुलनेस संस्था के सहयोग से विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य प्रतिभागियों ने योग के माध्यम से आंतरिक जागरूकता एवं संयमित जीवनशैली की अनुभूति की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज को नशा मुक्त बनाने की सामूहिक शपथ भी ली।

 

इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक नशा विरोधी संदेश पहुँचाना तथा जनमानस में नशे के विरुद्ध दृढ़ संकल्प विकसित करना है।

Related posts

किंगफिशर ग्रुप द्वारा ज्ञान दीप में किया गया मेधावी छात्रों का सम्मान बारहवीं तक के मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट के साथ दिया गिफ्ट वाउचर

Reva India News

रैन बसेरा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ने किया ‘कंबल बैंक 2.0’ का शुभारंभ जिला प्रशासन की सेवा और संवेदनशीलता की अनोखी पहल रैन बसेरा में अब कंबल के साथ सांझा चूल्हा सुविधा भी

Reva India News

मंडला से भी पीएमश्री वायु सेवा होगी प्रारम्भ- मुख्यमंत्री डॉ. यादव   बम्हनी को तहसील का दर्जा दिया जाएगा, 6 करोड़ की लागत से विकसित होगी ग्वारा हवाई पट्टी   केबिनेट मंत्री श्रीमती उइके ने जिले की बहनों की ओर से सीएम को बांधी राखी पहनाया साफा   मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहनों के आभार सह उपहार कार्यक्रम में हुए शामिल

Reva India News

Leave a Comment