Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज पालकी यात्रा में दिखेगी भक्ति की शमां  

मण्डला। आज महाकाल की शाही पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। झंडा यात्रा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सावन महोत्सव झंडा यात्रा का आयोजन विगत कई वर्षो से सामाजिक युवा कार्यकर्ताओं ेके द्वारा किया जा रहा है। इस बार महाकाल की शाही पालकी शोभायात्रा महिष्मति घाट मंडला से दोपहर 3 बजे से निकाली जाएगी। वहीं शाम 5 बजे उदय चौंक में सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं पचरा गीत गायक छत्तीसगढ़ पंडित युवराज पांडेय के द्वारा भजन गीत की शानदान प्रस्तुति दी जाएगी। श्री पांडेय छत्तीसगढ़ के गौरव एवं राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य हैं। इस आयोजन की सम्पूर्ण तैयारी की जा चुकी है। पालकी शोभायात्रा के दौरान विशेष आतिशबाजी पुष्पवर्षा के साथ नगर के अनेक स्थानों में स्वागत कार्यक्रम का भी आयोजन सामाजिक संगठनों के द्वारा किया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता आकाश चौरसिया ने बताया कि उदय चौंक में भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। जहां पर भजन गीत का शानदान आयोजन होगा साथ ही बाबा महाकाल की महाआरती होगी।

Related posts

बच्चों को परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने के लिए प्रेरित करें – कलेक्टर डाईट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

कोदो- कुटकी तिहार‘ की तैयारियां समय के पहले पूर्ण करें कलेक्टर ने किया मोचा पंचायत का निरीक्षण

Reva India News

विजयदशमी पर पुलिस लाइन में मंत्री श्रीमति उइके ने किया शस्त्र पूजन

Reva India News

Leave a Comment