Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नेशनल लेवल वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से किया गया गुड गवर्नेंस प्रेक्टिसेस का प्रस्तुतिकरण

मंडला 30 जुलाई 2025

भारत सरकार की ओर से वर्ष 2024 में गुड गवर्नेंस प्रेक्टिसेस अंतर्गत किये गए नवाचारों से अन्य चिन्हित जिलों को अवगत कराने के लिए वीडियो कॉफ्रेंस आयोजित की गई। इस कॉफ्रेंस का उद्देश्य विभिन्न राज्यों द्वारा नवाचार के अन्तर्गत अपनाई गई अच्छी प्रेक्टिसेस को अन्य लोगों तक पहुंचाना था।

इसके अंतर्गत 2024 में गुड गवर्नेंस के लिए पीएम अवार्डी उत्तराखण्ड शासन के यूके जैम्स ऐप और असम शासन के शिक्षा सेतु ऐप के विषय में विस्तार से जानकारी साझा की गई। यूके-जैम्स ऐप के माध्यम से उत्तराखण्ड सरकार ने गर्वमेंट लैण्ड सहित अन्य प्रापर्टीज की मैपिंग में बेहतर परिणाम पाए हैं। इसके उपयोग से लैण्ड संबंधी डाटा के डिजिटाइजेशन में आसानी हुई है। इसी तरह असम सरकार ने शिक्षा सेतु ऐप के उपयोग से एआई टेक्नोलॉजी के माध्यम से ई-अटेंडेंट, घोस्ट स्टुडेंट्स की शार्ट लिस्टिंग, सिलेबस की एआई के जरिये मैपिंग तथा टीचर्स के अवकाश स्वीकृति आदि में बेहतर परिणाम प्राप्त किये हैं। पीएम अवार्डी इन दोनों ही नवाचारों के विस्तार से प्रस्तुति की गई। मण्डला गोलमेज कक्ष से इस नेशनल लेवल कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांस कूमट शामिल हुए।

Related posts

रज़ा उत्सव में सजी साहित्य की महफ़िल  ‘समवाय’ में कवियों ने किया अपनी रचनाओं का पाठ

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 9 जुलाई 2023

Reva India News

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर जप्त

Reva India News

Leave a Comment