Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दो दिवसीय आदि उत्सव की तैयारियाँ समय पर पूर्ण करें – सीईओ जिला पंचायत रामनगर में अधिकारियों की बैठक में दिये गये निर्देश

मंडला 29 अप्रैल 2025

आगामी 4 एवं 5 मई को आयोजित किए जा रहे आदि उत्सव के तैयारियों के संबंध में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने रामनगर में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय आदि उत्सव आयोजन की तैयारियां समय पर पूर्ण करें। इसके लिए सभी अधिकारी तय किए गए दायित्वों के अनुसार अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दें। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने कहा कि 4 मई को सुबह 11 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा। इसके बाद मंचीय कार्यक्रम के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर एवं दिव्यांग शिविर आयोजित होंगे। दोनों शिविरों के साथ-साथ कृषि एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समन्वय से फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा संबंधित योजनाओं के स्टॉल भी प्रदर्शित किए जाएंगे। दोपहर बाद आदिवासी लोक संस्कृति से जुड़ी संगोष्ठी का आयोजन होगा। इसके बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दूसरे दिन 5 मई को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत बारात निकासी, विवाह/निकाह तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके बाद हितलाभ वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा। उन्होंने निर्देशित किया कि दो दिवसीय संपूर्ण कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले सड़क मार्ग की आवश्यकतानुसार मरम्मत, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, चलित शौचालय, भोजन, पार्किंग, फायरब्रिगेड आदि की तैयारियां समय के पहले पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, एसडीएम बिछिया सोनाली देव, एसडीएम घुघरी श्री हुनेन्द्र घोरमारे, एसी ट्राइबल श्रीमती वंदना गुप्ता, उपसंचालक कृषि मधु अली, सहायक संचालक आदिवासी विकास श्री रंजीत गुप्ता, ईईआरईएस, सीएमएचओ डॉ. केसी सरौते, एपीओ जिला पंचायत श्री कपिल तिवारी, सीएमओ नगरपालिका मंडला श्री गजानंद नाफड़े सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी भारत की प्रेरणा है…वैभव पवार .आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं सेवा पखवाड़ा के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मजयंती पर संगोष्ठी….

Reva India News

किंगफिशर ग्रुप द्वारा ज्ञान दीप में किया गया मेधावी छात्रों का सम्मान बारहवीं तक के मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट के साथ दिया गिफ्ट वाउचर

Reva India News

मलेरिया मास सर्वेलेंस कार्य व केम्प का द्वितीय चरण 15 अक्टूबर तक चलेगा

Reva India News

Leave a Comment