Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दो दिवसीय राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता  

मण्डला। दो दिवसीय ईएमआरएस की चतुर्थ राज्य स्तरीय हैंडबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय सेमरखापा के खेल मैदान में आयोजित की गई है। 1 सितंबर को बालिका वर्ग की प्रतियोगिता सम्पन्न हुई जिसमें फाईनल मुकाबला धार एवं मंडला टीम के बीच खेला गया धार जिले की टीम प्रारम्भ से बढ़त बनाते हुए 10 अंको से विजय हासिल की व मण्डला जिले की टीम उप विजेता रही प्रतियोगिता में 10 जिले की बालिका टीम सहभागिता की मैच का शुभारंभ  इंजी. कमलेश तेकाम उपाध्यक्ष जिला पंचायत  के द्वारा किया गया वही मैच के समापन अवसर पर चैनसिंह वरकड़े विधायक  निवास की उपस्थित में किया गया मैच के दौरान वंदना गुप्ता सहायक आयुक्त, रीना प्राचार्य एकलव्य विद्यालय सेमरखापा, मंगल सिंह पन्द्रे जिला क्रीड़ा अधिकारी, समाजसेवी नीरज अग्रवाल, जावेद अली , सोना दुबे , आशीष महेश्वरी पीटीआई , मधु कछवाहा पीटीआई, गौतम सर पीटीआई, अवध कुमार पटैल पीटीआई , लीला सिंह पन्द्रों पीटीआई , प्रशांत बासल  पीटीआई, महेश मरावी पीटीआई , सुधीर कछवाहा पीटीआई ,  शशांक मिश्रा पीटीआई , करूणा मर्सकोले ब्लॉक समन्वयक, त्रिलोक डोंगरे, रामवती परते, सोनम कछवाहा, ब्रजमी बैरागी, प्रखर पटैल, गंगा मरावी, सुजीता यादव, नंदनी उइके, सुनील का योगदान रहा, सभी खिलाडिय़ों को खेल प्रेमियों ने बधाई व शुभकामनाएं दिए  मंच का संचालन अवध पटैल व शशांक मिश्रा के द्वारा किया गया। विजेता टीम को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया वहीं उपविजेता और तृतीय स्थान बनाने वाली टीम को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास में भी सहायक है उन्होंने बताया कि हार और जीत हर खेल का हिस्सा होती है जिसे उन्हें सहजता से स्वीकार करना चाहिए हैंडबॉल का खेल हमे धैर्य करना सिखाता है।

Related posts

ग्राम जंतीपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल प्रगति का पारस शिक्षा है, जिससे समाज आगे बढ़ेगा – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जननायकों के सर्वस्व बलिदान से हम सीख लें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

Reva India News

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने दी जिलेवासियों को होलिकोत्सव की शुभकामनाएँ

Reva India News

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका 16 मई को मंडला आएंगे, ‘आदि उत्सव-2026’ में होंगे शामिल

Reva India News

Leave a Comment