Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गोंडवाना गुरुदेव का आगमन 3 को

                                            मण्डला। गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति मध्य प्रदेश के तत्वाधान में  3 सितंबर बुधवार को पोला ग्राउंड छिंदवाड़ा में भव्य रूप में राष्ट्रीय करमडार महापूजा एवं करमा नृत्य महोत्सव का लगातार तीसरा वर्ष का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजन के संबंध में प्रदेश संयोजक दिलीप सैयाम द्वारा बताया गया कि छत्तीसगढ़ उड़ीसा बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश वेस्ट बेंगल महाराष्ट्र गुजरात असम आदि प्रदेशों से बड़ी संख्या के साथ में सामाजिक जन शामिल होंगे। वही कार्यक्रम में मुख्य रूप परम सिधेय गोंडवाना गुरुदेव दुर्गे भगत सिदार एवं ममता मई गुरुदाई दुर्गेदुलेश्वरी सिदार का आगमन 3 सितंबर को मंडला हो रहा है। यहां नेशनल हाईवे चिल्फी से मंडला होते हुए घंसौर लखनादौन सिवनी से छिंदवाड़ा की ओर प्रस्थान करेंगे। जहां मंडला में अल्प प्रवास के दौरान  रानी दुर्गावती, रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता भूपेन्द्र वरकड़े ने बताया कि महिष्मति घाट रपटा स्थित प्रतिमा स्थल पर उपस्थित अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण करते हुए यात्रा यहां से रवाना होगी।   समाजसेवी धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने अपील की गई है।

Related posts

सीनियर छात्रावास पिंडरई में जागरूकता शिविर का आयोजन

Reva India News

ग्राम अचली में श्रमदान से हुआ विशाल बोरी बंधान दिलाई गई जल संरक्षण की शपथ

Reva India News

1 जून से कृषि उपजमंडी प्रांगण में प्रारंभ हुई नीलामी

Reva India News

Leave a Comment