Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जंतीपुर में छात्रों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण  

मंडला 4 सितंबर 2025

आयुष्मान आरोग्य मंदिर (शासकीय होम्योपैथिक औषधालय) जंतीपुर द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. मुकेश महाजन और स्टाफ द्वारा सभी छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान बच्चों का वजन और लम्बाई मापी गई। साथ ही आवश्यकता अनुसार छात्र-छात्राओं होम्योपैथिक दवाइयां भी दी गईं।

स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ छात्रों को व्यक्तिगत स्वच्छता, हाइजीन के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। टीम ने उन्हें स्वच्छता बनाए रखने के तरीकों और उसके फायदों के बारे में भी जानकारी दी।

Related posts

जनकल्याण अभियान: सम्पर्क दल द्वारा किया जा रहा घर-घर जाकर सर्वे

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने फॉरेस्ट रेस्ट हाऊस में वृक्षारोपण किया

Reva India News

दिव्या भारती की तरफ आकर्षित होने लगे गोविंदा

Reva India News

Leave a Comment