Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टीएल के प्रकरणों को प्राथमिकता से लें – श्रेयांश कूमट समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित  

मंडला 3 मार्च 2025

समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक जिला योजना भवन में आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि टीएल के प्रकरणों को प्राथमिकता से लें, उनका स्टेटस स्वयं देखें एवं समय पर उनके जवाब प्रस्तुत करें, जिससे समय पर टीएल के प्रकरण डिस्पोज किये जा सकें। उच्च न्यायालय से संबंधित अवमानना प्रकरण तथा रिट पिटीशन में प्रकरणवार केश फाईल तैयार करें। फाईलों में प्रकरण की पूरी डिटेल रखें। उच्च न्यायालय के शिक्षकों से संबंधित पुराने प्रकरणों में जनपद पंचायतों को दिए गए डायरेक्शन के केसेस पृथक से लिस्ट करें।

सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने निःक्षय अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि शेष स्क्रीनिंग शीघ्र पूर्ण करें। चेस्ट एक्स-रे करने के साथ-साथ पोर्टल पर इसकी ऑनलाईन एंट्री भी सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त एसडीएम को निर्देशित किया कि निःक्षय अभियान की मॉनिटरिंग अनुविभाग स्तर से करें जिससे अभियान के लक्ष्य समय पर पूर्ण हो सकें। ई-ऑफिस प्रणाली के विषय में चर्चा करते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि जिला तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारियों की मेल आईडी बनवाएं, शाखावार इसका मास्टर डेटा भी तैयार करें। समस्त अधिकारी सुनिश्चित करें कि उनके विभाग के संबंधित अधिकारी, कर्मचारी ई-ऑफिस विषयक प्रशिक्षण प्राप्त करें।

सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा करते हुए सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने कहा कि विभाग प्रमुख इसे प्रतिदिन मॉनीटर करें। 50 दिवस से अधिक की शिकायतों पर विशेष ध्यान दें। जिले की रैंकिंग जारी होने में अभी पर्याप्त समय है। सभी विभाग ए श्रेणी में आने का प्रयास करें। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में यह सबसे बड़ा टास्क होने वाला है, इसलिए पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वैकल्पिक तैयारियाँ भी रखें। बैठक में विभिन्न अंतर्विभागीय बिंदुओं पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, श्री हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम बिछिया श्रीमती सोनाली देव, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम निवास शाहिद खान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

शाहा नाला में श्रमदान से हुआ बोरी बंधान, जल संरक्षण का दिया संदेश

Reva India News

डिस्ट्रिक्ट कोविड कमांड सेंटर में ड्यूटी के लिए आदेश जारी

Reva India News

सभी नागरिक सुरक्षित सफर के लिए हेलमेट पहनें और सीटबेल्ट बांधें – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते रैली, कार्यशाला, नुक्कड़-नाटक, फ्लेक्स, बैनर, दीवार लेखन के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी जनजन तक पहुंचाएँ सांसद श्री कुलस्ते ने मिशन सुरक्षा जिंदगी अनमोल है कार्यक्रम को संबोधित किया

Reva India News

Leave a Comment