Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में 93 आवेदकों ने प्रस्तुत किए अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन  

मंडला 9 सितंबर 2025

जिला योजना भवन में सम्पन्न हुई जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आवेदकों की समस्याएं सुनते हुये उनके समुचित निराकरण की पहल की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से संबंधित आवेदनों का सर्वाेच्च प्राथमिकता से निराकरण करें। जनसुनवाई में 93 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम ने जनसुनवाई में पहुंचे तथा आवेदकों की समस्याएं सुनी। संपन्न हुई जनसुनवाई में समग्र आईडी, राशन कार्ड, आवास योजना, अतिक्रमण, अवैध कब्जा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की नियुक्ति तथा दिव्यांग योजना आदि विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।

Related posts

बाल श्रम एवं बंधक श्रम उन्मूलन के लिए बनाएं प्रभावी कार्ययोजना – श्रेयांश कूमट जिला टॉस्कफोर्स एवं जिला सतर्कता समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

जिले में मिले 22 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “प्रकाश पर्व” पर प्रदेश के सिक्ख बंधुओ को मुख्यमंत्री निवास में किया आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment