Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन ट्रेक्टर जप्त

मंडला, 10 फरवरी 2026
खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम के
लिए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग मण्डला द्वारा
खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरूद्ध सतत्
रूप से कार्यवाहियाँ की जा रही है। इसी तारतम्य में प्राप्त शिकायतों के आधार पर
अंजनिया क्षेत्र में खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन ट्रेक्टर क्रमांक
एमपी 51 एए 8918 को खनिज विभाग द्वारा जप्त किया गया। इस वाहन को
शासकीय अभिरक्षा में संबंधित चौकी अंजनिया की सुपुर्दर्गी में दिया गया। वाहन के
विरूद्ध म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम
2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा
रहा है।

Related posts

निवास तहसील में कार्रवाई: एक्सपायरी दवाइयाँ मिलने पर मेडिकल स्टोर सील

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 27 फरवरी 2026

Reva India News

कलेक्टर ने किया महिष्मति ट्राइबल कॉमर्स प्रोड्यूसर कंपनी की कोदो, कुटकी एवं दाल राइस मिल का शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment