Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वाटर बेल की घंटी से विद्यार्थियों के जीवन में आया बदलाव 8 अगस्त को पीएचई मंत्री श्रीमती उईके ने घंटी बजाकर की थी शुरुआत

मंडला 11 सितंबर 2025

मंडला जिले में द वाटर बेल के रूप में जिला प्रशासन का नवाचार अब फलित होने लगा है। एक महीने पहले शुरू हुई इस अभिनव पहल की छात्र – छात्राओं में वाटर इनटेक को नियमितता प्रदान करने में प्रभाव दिखाई देने लगा है। जिले में 8 अगस्त को पीएचई मंत्री श्रीमति संपतिया उईके ने घंटी बजाकर इस नवाचार की शुरूआत की थी।

मण्डला नगर के समीप स्थित शासकीय हाई स्कूल बिंझिया ने इसे शिद्दत से अपनाया है।  इस नवाचार का उद्देश्य बच्चों में पर्याप्त पानी पीने की आदत डालना हैं। स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री मुकेश पांडे ने इस प्रोजेक्ट के महत्व को समझा और इसे लागू करने के लिए पूरा प्रयास किया। उन्होंने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को इस पहल के बारे में बताया और समझाया कि कैसे उन्हें हाइड्रेटेड रहना है जो उनके स्वास्थ्य और एकाग्रता के लिए ज़रूरी है।

पीएम श्री कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर की छात्राओं ने भी इसे आत्मसात कर लिया है। इस प्रोजेक्ट के तहत स्कूल में दिन में तीन बार घंटी बजती है, जो छात्राओं को पानी पीने की याद दिलाती है। शुरू में कुछ छात्राओं को यह अजीब लगा, लेकिन विद्यालय के शिक्षकों ने इसे अपनी जिम्मेदारी माना। वे खुद भी छात्राओं के साथ पानी पीते और उन्हें प्रोत्साहित करते रहे। शिक्षक-शिक्षिकाओं की लगन और प्रेरणा ने धीरे-धीरे इस गतिविधि को एक आदत में बदल दिया। अब यह वाटर बेल छात्राओं की दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बन रही है,इससे न केवल उनका शरीर हाइड्रेटेड रहता है, वरन अध्ययन में एकाग्रता भी बढ़ रही है।

शासकीय हाई स्कूल बिंझिया के विद्यार्थी हो या पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला की छात्राएं सभी न केवल अपनी पानी की बोतलें नियमित रूप से लाते हैं, बल्कि तय समय पर पानी पीने की आदत भी विकसित कर चुके हैं। इस पहल का सकारात्मक प्रभाव उनके स्वास्थ्य पर दिख रहा है। विद्यार्थी अब ज्यादा ऊर्जावान महसूस करते हैं और उनकी पढ़ाई में भी सुधार आया है।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 226.12 करोड़ रूपए की लागत राशि के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया

Reva India News

सार्वजनिक स्थानों पर मॉस्क का उपयोग अवश्य करायें – श्री बिसाहूलाल सिंह खाद्य मंत्री ने कलेक्टर को किया निर्देशित

Reva India News

प्रभारी कलेक्टर ने किया आरसेटी सेन्टर का निरीक्षण  

Reva India News

Leave a Comment