Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गर्ल्स कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित

मंडला 17 सितंबर 2025

नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत महिला महाविद्यालय नाव घाट मंडला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत विविध गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जागरुकता के लिए आयोजित गतिविधियों में पार्टिसिपेट करने वाली प्रतिभावन छात्राओं को प्रमाण पत्र व शील्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही नशा मुक्त भारत के लिए शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान छात्राओं को ऑनलाइन शपथ में रजिस्ट्रेशन कर अपना प्रमाण पत्र/सर्टिफिकेट प्राप्त करने की जानकारी से अवगत कराया गया। जिले को नशा से मुक्त करने हेतु नशा की दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई। इस कार्यक्रम में महिला कॉलेज के प्राचार्य शरद नारायण खरे, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री पीयूष पांडे, श्री सतीश बैगा, श्रीमती सैयाम, श्री अजीत सिंह मरावी, श्री रविन्द्र गौठिया सहित सामाजिक न्याय विभाग, कॉलेज स्टॉफ एवं छात्राएं मौजूद रही।

Related posts

नर्मदा नदी के कछार क्षेत्र से लगभग एक लाख रूपए का अवैध शराब जप्त

Reva India News

पोषण माह अंतर्गत महिला एवं बाल विकास के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

रोजगार मेला संपन्न 12 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन तथा 2 को हितलाभ वितरण  

Reva India News

Leave a Comment