कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा शनिवार की रात में नगर के महाराजपुर संगम क्षेत्र तथा नावघाट में अचानक पहुंचे। यहाँ उन्होंने नगर पालिका परिषद द्वारा बनाये गये कृत्रिम भगवान गणेश प्रतिमा विसर्जन कुण्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने दोनों स्थानों पर मौजूद नगर पालिका परिषद स्टाफ और पुलिस अधिकारियों से प्रतिमा विसर्जन के विषय में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विसर्जन स्थल पर आवश्यक बुनियादी सुविधाओं में कोई कमी नहीं होनी चाहिये तथा आमजन की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, तहसीलदार मण्डला श्री हिमांशु भलावी, सीएमओ नगर पालिका परिषद श्री गजानन नाफड़े सहित संबंधित उपस्थित रहे।

