Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कृषि यंत्र अनुदान पर खरीदने हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

मंडला 19 सितंबर 2025

कृषि अभियांत्रिकी विभाग के ऑनलाईन पोर्टल ई-कृषि यंत्र अनुदान के लिये वेबसाइट dbt.mpdage.org पर यंत्र हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्मार्ट सीडर, श्रेडर/मल्चर, बेलर, हे रेक/स्ट्रॉ रेक एवं स्लेशर यंत्रों के आवेदन के लिए आधार कार्ड, जमीन की खतौनी, सहायक कृषि यंत्री मण्डला के नाम से राशि का बैंक डिमांड ड्राफ्ट जो आवेदक किसान के स्वयं के खाते से बना होना चाहिए। ट्रेक्टर (50 एचपी से अधिक) का पंजीयन प्रमाण पत्र (आरसी), एस.सी., एस.टी. वर्ग हेतु जाति प्रमाण-पत्र और कृषक के बैंक खाते की छायाप्रति आवेदन के साथ ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य है।

हैप्पी सीडर के लिए धरोहर राशि 4500 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट, सुपर सीडर के लिए राशि 4500 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट, स्मार्ट सीडर के लिए 4500 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट, श्रेडर/मल्चर के लिए 5500 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट, बेलर के लिए 15000 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट, हे रेक/स्ट्रॉ रेक के लिए 5000 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट एवं स्लेशर के लिए 2000 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट अनिवार्य है।

Related posts

अतिथि शिक्षकों के पदों के लिए पैनल तैयार करने अंतिम तिथि 24 जुलाई

Reva India News

बर्ड फ्लू नियंत्रण के लिए कन्ट्रोल रूम 07642-252554

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान: सर्रा पिपरिया नैनपुर में तालाब निर्माण एवं जीर्णाेद्धार कार्य अंतिम चरण में

Reva India News

Leave a Comment