Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम मातृशक्ति को समर्पित – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके जिला चिकित्सालय में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

मंडला, 1 अक्टूबर 2025

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत बुधवार को जिला चिकित्सालय परिसर में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 17 सितंबर से जिले के विभिन्न अंचलों में आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविरों के उपरांत इस जिला स्तरीय शिविर का आयोजन हुआ। प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शिविर में पहुँचकर चिन्हित दिव्यांगजनों को ट्राईसिकल का वितरण किया।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का यह कार्यक्रम हमारी मातृशक्ति महिलाओं को समर्पित है। शासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक महिला स्वस्थ हो, यदि महिला स्वस्थ होगी तो परिवार स्वस्थ रहेगा। इसी मंशा के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत इस कार्यक्रम को शामिल किया। संपूर्ण जिले में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जगह-जगह स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों की विभिन्न प्रकार की जाँच करते हुए उनका चिन्हांकन किया गया। जिससे समय पर उन्हें समुचित उपचार दिलाया जा सकेगा।

आपातकालीन सहायता कक्ष का हुआ शुभारंभ

 

बुधवार को जिला चिकित्सालय के भ्रमण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते के द्वारा जिला चिकित्सालय के मुख्य भवन में आपातकालीन सहायता कक्ष का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ साफ-सफाई के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिंह कुशराम, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, श्री शिवा राजपूत, श्री जयदत्त झा, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीजे मोहंती, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री रोहित बड़कुल सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

रोजगार स्वरोजगार अप्रेंटिसशिप (युवा संगम) मेला 18 नवंबर को

Reva India News

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

आर-सेटी में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण एवं परीक्षा संपन्न

Reva India News

Leave a Comment